निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB की पूछताछ, DIG-SP समेत कई अधिकारी मौजूद

By Shreya

Published On:

Date:

निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB की पूछताछ, DIG-SP समेत कई अधिकारी मौजूद

Jharkhand: आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में घिरे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के खिलाफ जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उनके कांके रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ACB के DIG, SP सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दोबारा की गई पूछताछ

इससे पहले भी 3 दिसंबर को ACB की टीम ने स्वप्ना संचिता से उनके घर पर जाकर लगभग इसी मामले में पूछताछ की थी। रविवार को हुई पूछताछ में टीम ने आय के स्रोत, संपत्ति निवेश और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई।

चौथी FIR में कई पर गंभीर आरोप

ACB ने 24 नवंबर को विनय चौबे के खिलाफ चौथी प्राथमिकी दर्ज की थी। इस एफआईआर में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। इसमें—

  • विनय चौबे
  • उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता
  • विनय चौबे के विश्वसनीय मित्र विनय सिंह और उनकी पत्नी संचिता सिंह
  • विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियांका त्रिवेदी
  • विनय चौबे के ससुर एस.एन. त्रिवेदी

सभी पर भ्रष्टाचार, फर्जी लेनदेन, करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने और परिवार व कर्मचारियों के जरिए संपत्ति की हेराफेरी करने के आरोप लगे हैं।

शराब घोटाला व जमीन घोटाला केस में पहले से जेल में

गौरतलब है कि विनय चौबे तथा उनके करीबी विनय सिंह शराब घोटाला और जमीन घोटाला से जुड़े मामलों में पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। ACB की ताज़ा कार्रवाई ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है।

Also Read: झारखंड पुलिस के शीर्ष पदाधिकारियों को मिलेंगी नई गाड़ियां, DGP–ADG चलाएंगे टोयटा इनोवा, DIG–SSP को मिलेंगी महिंद्रा स्कॉर्पियो

Leave a Comment