राज्य में शीतलहर का असर तेज, सुबह–शाम बढ़ी ठिठुरन

By Neha

Published On:

Date:

राज्य में शीतलहर का असर तेज, सुबह–शाम बढ़ी ठिठुरन

रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची समेत डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची के कांके क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 19 दिसंबर को भी अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 20 दिसंबर को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जब अधिकतम 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

Also Read: घने कोहरे झारखंड में उड़ान सेवाएं प्रभावित, कई फ्लाइट्स रद्द व डायवर्ट

Leave a Comment