Ranchi: राजधानी रांची में आज JLKM पार्टी की राज्य स्तरीय पदयात्रा के चलते माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। यह पदयात्रा राज्य में खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति, छात्रवृत्ति निकासी और कई अन्य महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को लेकर आयोजित की गई है। संगठन का कहना है कि इन मुद्दों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना आवश्यक हो गया है।
करमटोली चौक पर भारी पुलिस बल तैनात
मार्च के रूट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। करमटोली चौक समेत आसपास के इलाकों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। सिटी एसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखे।
Also Read: झारखंड में बढ़ेगी कड़कड़ाती ठंड, पहाड़ों की बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर शुरू






