झारखंड पुलिस के शीर्ष पदाधिकारियों को मिलेंगी नई गाड़ियां, DGP–ADG चलाएंगे टोयटा इनोवा

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड पुलिस के शीर्ष पदाधिकारियों को मिलेंगी नई गाड़ियां, DGP–ADG चलाएंगे टोयटा इनोवा

Ranchi: झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के लिए नई गाड़ियों की खरीद को मंजूरी दे दी है। राज्य के DGP (पुलिस महानिदेशक) और ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) अब नई टोयटा इनोवा में सफर करेंगे। इसके लिए प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

DGP और ADG को मिलेंगी नई इनोवा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि—

  • DGP रैंक के अधिकारियों के लिए 8 नई टोयटा इनोवा (7-सीटर) खरीदी जाएंगी।
  • ADG रैंक के अधिकारियों के लिए 4 नई टोयटा इनोवा (7-सीटर) उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन वाहनों के आने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आधिकारिक दौरे और कार्य संचालन में सुविधा बढ़ेगी।

DIG और SSP को मिलेंगी महिंद्रा स्कॉर्पियो

पुलिस विभाग के मध्यम रैंक के अधिकारी भी अब अधिक सक्षम गाड़ियों में सफर कर सकेंगे।

  • DIG रैंक के लिए 8 महिंद्रा Scorpio वाहन खरीदे जाएंगे।
  • SSP रैंक के अधिकारियों के लिए 40 महिंद्रा Scorpio उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कॉर्पियो को खासकर जिलों में बेहतर सड़क पकड़ और रफ एंड टफ उपयोगिता को देखते हुए उपयुक्त माना गया है।

न्यायिक अकादमी को भी मिलेंगे नए वाहन

इसके अलावा प्रशासी पदवर्ग समिति ने झारखंड न्यायिक अकादमी के लिए भी नए वाहनों की स्वीकृति प्रदान की है।

  • 9-सीटर फोर्स अरवेनिया
  • 13-सीटर फोर्स ट्रैवलर

ये वाहन प्रशिक्षण, दौरे और न्यायिक गतिविधियों के संचालन में उपयोग होंगे।

Also Read: झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, केंद्र सरकार ने जारी किए 354.01 करोड़ रुपये

Leave a Comment