सीसीएल उरीमारी कोलियरी में दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत, जांच के आदेश — काम ठप

By Shreya

Published On:

Date:

सीसीएल उरीमारी कोलियरी में दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत, जांच के आदेश — काम ठप

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरका सयाल क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल उरीमारी ओपनकास्ट कोलियरी में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोलियरी में कार्यरत दो मजदूर ओवरबर्डन की दीवार ढहने से मलबे में दब गए, जिनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों मजदूर आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन कार्यरत थे। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले। मृतकों की पहचान रामेश्वर महतो (लगभग 35 वर्ष) और सुरेश पासवान (लगभग 28 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कोल लोडिंग वाहन पर कार्य के दौरान अचानक ओवरबर्डन धंसने से नीचे गिर पड़े और मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मृतक मजदूरों के परिजनों को हर संभव सहायता और मुआवजे का प्रावधान सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

हादसे के बाद खदान क्षेत्र में सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं। मजदूरों के बीच भय व आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। स्थानी लोगों ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजा और रोजगार की मांग की है।

परिजनों व सहकर्मियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रशासनिक एवं पुलिस टीम भी जांच में जुटी हुई है। घटना ने खान सुरक्षा उपायों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: RIMS की जमीन पर अतिक्रमण: हाईकोर्ट ने ACB जांच के साथ FIR दर्ज करने का आदेश

Leave a Comment