Dhanbad: सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, धनबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यपाल सचिवालय, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के निर्देशों के आलोक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
शिविर का नेतृत्व संयुक्त सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज़ धनबाद दिलीप सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम बेनज़ीर परवीन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर डॉ. राहुल, और बीटीटी बिपाशा महतो ने किया।
रक्तदान शिविर में कई स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में संकलित रक्त को सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड सेंटर को सौंप दिया गया। रक्त संग्रहण की प्रक्रिया सदर अस्पताल की टीम के सदस्यों––उदय कुमार, आशीष कुमार और शत्रुघ्न––द्वारा पूरी की गई।






