पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बढ़ी ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

By Neha

Published On:

Date:

पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बढ़ी ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

रांची: पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार गुरुवार को राज्य के आठ जिलों—गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, गिरिडीह और देवघर—में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। वहीं अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा, तेज कनकनी और ठंडी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटों में 0.6 डिग्री और सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण क्षेत्र कांके में गुरुवार को तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री अधिक है।

बाकी जिलों का तापमान

अन्य जिलों की बात करें तो बोकारो में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, खूंटी में 6.8 डिग्री और लोहरदगा में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को राज्य के कुल 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या उससे नीचे रहा। इनमें रांची, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और हजारीबाग में 9 डिग्री, गढ़वा और रामगढ़ में 8 डिग्री, पलामू में 7.9 डिग्री, खूंटी में 6.8 डिग्री और गुमला में सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Also Read: गोविंदपुर में फायरिंग, कारोबारी के बेटे को मारी गोली

Leave a Comment