पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई सरकार का अब औद्योगिकरण और शहरीकरण के की तरफ फोकस करते दिख रहे हैं। जहां बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 5 वर्षों में सोनपुर की सूरत बदल जाएगी जहां उन्होंने सोनपुर के विकास की बात कही है।
सोनपुर का विकास सरकार की प्राथमिकता
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि सोनपुर का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सोनपुर को पटना की तरह विकसित किया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने सोनपुर में मरीन ड्राइव और इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की इस घोषणा से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगी हैं। यहां पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस घोषणा से सोनपुर के लोगों में खुशी की लहर है।
शहरीकरण, उद्योग और रोजगार नया लक्ष्य
सोनपुर में हरिहरनाथ महादेव की पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन की नयी सरकार अपना लक्ष्य तय कर लिया है। लॉ एंड ऑडर, सड़क और बिजली के बाद अब शहरीकरण, उद्योग और रोजगार को नया लक्ष्य बनाया है। पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसी को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। पूर्ण रूप से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुशासन है और आगे भी रहेगा।
5 वर्षों में सोनपुर पूर्ण रूप से बदला हुआ दिखेगा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक प्रकार से सोनपुर को गोद ले लिया है। यहां मरीन ड्राइव बनाऊंगा। मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से कॉरिडोर बनाने का काम किया जाएगा। बिहार सरकार सोनपुर को बहुत बड़ा शहर बनाने का काम करेगी। अगले 5 वर्षों में सोनपुर पूर्ण रूप से बदला हुआ दिखेगा। हम लोगों का प्रयास है यहां के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी भी लगातार लगे रहते हैं। वैशाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रयास हम लोगों ने शुरू कर दिया है। इसको भी जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा। दुनिया की नजर में सोनपुर एक महत्वपूर्ण स्थान होगा।
Also Read: IND vs SA: पहले वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT, आज नहीं खुलेंगे काउंटर









