Aaj ka Rashifal : आज 25 नवंबर दिन मंगलवार है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात को 10 बजकर 56 मिनट तक है। वहीं इसके बाद षष्ठी आरंभ हो जाएगी। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा। इसके अलावा चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार करते हुए गुरु से समसप्तक और मंगल-सूर्य से त्रिएकादश योग बना हुआ। आइए ऐसे में जानते आज किस राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक दिन रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद होने वाला है। कोई अच्छी समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। इस समय में आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृषभ राशि
आज आपके किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। किसी अपने के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है। आज आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
कर्क राशि
आपके अन्दर छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उजागर हो सकते हैं, इसलिए बहस करने से बचे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचें।
सिंह राशि
आज आप मे शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नौकरी को ले कर शुभ समाचार मिलने के योग बने है। यह समय अपने घर के बड़े से सलाह ले कर अपने काम शुरू करने का है।
कन्या राशि
आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कोई अनहोनि घटना के घटित होने की संभावना हैं। काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने । बेवजह की यात्रा करने से बचे। लाल रंग की मिठाई का दान करने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समय मे आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
धनु राशि
आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बने है। जरूरतमंद को कपड़े दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कही घूमने फिरने की योजना बना सकते है। आपको पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है। बाहर के खाने और तली हुई चीजों से परहेज करे।
कुंभ राशि
आज थोड़ा अपने गुस्से पर काबू रखे। पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है। क्रोध मे मुंह से निकाला गया शब्द आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
मीन राशि
आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है।
Also Read: घर–घर से ई-कचरा इकट्ठा करेगा नगर निगम, बदलेगी शहर की सफाई व्यवस्था












