रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन सफर, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर

By Shreya

Published On:

रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन सफर, लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा असर

देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने आगामी 26 दिसंबर 2025 से ट्रेन किरायों में संशोधन लागू करने की घोषणा की है। नए किराए लागू होने के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा महंगी हो जाएगी, हालांकि छोटी दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है।

छोटी दूरी के यात्रियों को राहत

रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर तक की दूरी पर साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया नहीं बढ़ेगा। रोजाना यात्रा करने वाले और छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों पर इसका कोई अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा। रेलवे के मुताबिक आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान जोड़ा गया है।

लंबी दूरी की यात्रा पर बढ़ेगा किराया

रेलवे ने बताया कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। वहीं मेल/एक्सप्रेस, नॉन-एसी और एसी कोचों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त किराया देना होगा।

उदाहरण के तौर पर, पटना से दिल्ली की दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है। इस दूरी पर—

  • जन साधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) से यात्रा करने पर यात्रियों को करीब 10 रुपये अधिक देने होंगे।
  • वहीं संपूर्ण क्रांति, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर पर लगभग 20 रुपये अतिरिक्त खर्च होगा।

रेलवे को होगी अतिरिक्त आय

रेलवे के मुताबिक इस किराया संशोधन से सालाना लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है। इस राशि का उपयोग रेलवे परिचालन लागत, स्टेशन सुधार, कोच रखरखाव और सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

height=555Also Read: झारखंड वेदर अपडेट: घने कोहरे की चपेट में राज्य, 20 जिलों में अलर्ट जारी

Leave a Comment