रांची में मैच को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह, टिकट पाने को लगी लंबी कतारें

By Neha

Updated On:

Date:

रांची में मैच को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह, टिकट पाने को लगी लंबी कतारें

India vs South Africa 2025: झारखंड राज्य में क्रिकेट फैंस भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले ODI मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। तीन मैचों की ODI सीरीज़ 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में शुरू होगी, जिसका पहला मैच रांची में खेला जाएगा।

सुबह 9 से 3 बजे तक होगी टिकट की बिक्री 

जेएससीए स्टेडियम में आज सुबह 9:00 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो रही है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को जोश इतना ज्यादा है कि लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए हैं। टिकट की बिक्री के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक काउंटर सिर्फ महिला के लिए है। ताकि बिना परेशानी के आसानी से टिकट ले सके।

25 नवंबर की सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक स्टेडियम के बाहर बने 6 टिकट काउंटर से ऑफलाइन टिकट की बिक्री होगी। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दो टिकट मिलेगी और उसे आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा इसके अलावा टिकटों की कालाबाजारी रोकने और टिकट काउंटर पर फैंस को अचे  तरीके से टिकट मिल सके इसके लिए सुरक्षा बलों के तनाती भी की गई है।

1200 से 12000 तक की टिकट 

बता दे की मैच के लिए टिकटों की कीमत 1200 से लेकर ₹12000 तक रखी गई है जिसमें अलग-अलग बैंक के लोअर टियर और ऊपर टियर के लिए अलग-अलग दम रखे गए हैं। इसके साथ ही हॉस्पिटैलिटी की सुविधा के साथ टिकटों के दाम अलग है।

सुरक्षा का पुख्ता इंतेज़ाम 

वहीं सुरक्षा की बात करें तो बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं ।स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है । भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पार्किंग और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पांच खिलाड़ी आज पहुंचेंगे रांची 

भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी आज ही रांची पहुंचेंगे जिसमें ऋतुराज गायकवाड, हर्षित राणा ,तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. जबकि बाकी भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी 27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी। खिलाड़ी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट एयरपोर्ट से निकलकर सीधे रेडिसन ब्लू होटल जाएंगे। जहां वह लोग ठहरेंगे और 28 और 29 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे।

Also Read: घर–घर से ई-कचरा इकट्ठा करेगा नगर निगम, बदलेगी शहर की सफाई व्यवस्था

Leave a Comment