Hazaribagh Cyber Crime: आज के समय में साइबर क्राइम के मामले बहुत ज्यादा देखने और सुनने को मिल रहा है। साइबर ठग नए नए तरीके से लोगों के बैंक अकाउंट लूट रहे है। ताज़ा मामला हज़ारीबाग का है, जहाँ साइबर ठग अब ठगी का नया तरीका अपना रहे है। शादी का सीजन चल रहा है और इसी का फायदा ठग उठा रहे है। पहले लोग घर-घर जाकर शादी का कार्ड देते थे, फिर डिजिटल निमंत्रण का चलन बढ़ा- अब इसी ट्रेंड को साइबर अपराधियों ने ठगी का हथियार बना लिया है। हजारीबाग में पिछले 20 दिनों में ही 10 से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके है।
डिजिटल शादी का कार्ड भेज कर रहे लूट
जानकारी के अनुसार एक पत्रकार के साथ यह घटना घटी उन्होंने बताया कि किसी परिचित शादी के घर संचालक के नाम से व्हाट्सऐप पर डिजिटल निमंत्रण भेजा गया था । संदेश बिल्कुल सामान्य दिख रहा था जैसा डिजिटल निमंत्रण भेजा जाता है । लेकिन जैसे ही उस फाइल” को क्लिक किया, उनका मोबाइल का स्क्रीन अचानक ब्लैंक होकर बंद हो गया।
मोबाइल हो जाता है फ्रीज
ऐसे धोखा धड़ी कई और भी लोगों के साथ देखने को मिला है। जहाँ एक शख्स के व्हाट्सऐप को हैक कर साइबर ठगों ने उनके नाम से सैकड़ों लोगों और दर्जनों ग्रुपों में नकली शादी कार्ड भेज दिया। जिसने भी फाइल पर क्लिक किया- उनके मोबाइल आधे घंटे तक फ्रीज हो गया ।
Also Read: आईआईटी आईएसएम धनबाद में पोश एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
एपीके फाइल को डिजिटल कार्ड में बना कर भेजते
साइबर क्राइम विशेषज्ञ बताते हैं कि अपराधी एपीके फाइल को डिजिटल शादी कार्ड का रूप देकर भेजते हैं। यह पीडीएफ या सामान्य लिंक जैसा ही दिखता है।लेकिन जैसे ही कोई इसे खोलने की कोशिश करता है,मोबाइल अचानक फ्रीज या बंद हो जाता है। बैकग्राउंड में हैकिंग स्क्रिप्ट इंस्टॉल हो जाती है। फोन की स्क्रीन दोबारा खुलने तक ठग आपके व्हाट्सऐप, कॉन्टैक्ट, बैंकिंग ऐप, ओटीपी तक पहुंच बना लेते हैं।
एसपी ने दी चेतावनी
वहीं हज़ारीबाग एसपी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा “एक क्लिक आपकी जीवन भर की कमाई उड़ा सकता है।हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने लोगों से सख्त अपील की है- “किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल या अनवांटेड डिजिटल कार्ड को बिल्कुल टच न करें। ऐसे मैसेज तुरंत डिलीट कर दें। एक छोटी सी गलती आपकी पूरी जमा-पूंजी को खतरे में डाल सकती है।”






